फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana:Diploma course in Vastu Shastra and Vedic Mathematics started at Maharishi Valmiki Sanskrit University

Haryana: महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विवि से कर सकेंगे वास्तुशास्त्र और वैदिक गणित में डिप्लोमा, आवेदन शुरू

Sun, 02 Jul 2023 10:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह कुलदीप प्रजापति, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
कुलदीप प्रजापति, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 10:02 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने कहा कि विवि में नए कोर्सों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। वैदिक गणित व वास्तुशास्त्र के डिप्लोमा कोर्स में 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन
Haryana:Diploma course in Vastu Shastra and Vedic Mathematics started at Maharishi Valmiki Sanskrit University
सांकेतिक बोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के मूंदड़ी गांव में प्रदेश के पहले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में नए सत्र से वैदिक गणित और वास्तुशास्त्र का डिप्लोमा कोर्स शुरू होगा। इसके लिए विवि प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारी कर ली गई है। दोनों कोर्सों में 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन


विवि प्रशासन के अनुसार, ज्योतिष वेद, पुरोहित कर्मकांड, संस्कृत भाषा दक्षता, योग और आयुर्वेद का डिप्लोमा कोर्स पहले से करवाया जा रहा है, जबकि वैदिक गणित और वास्तुशास्त्र का डिप्लोमा कोर्स नए सत्र से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


विदित हो कि वास्तु शास्त्र प्राचीन भारत का वह शास्त्र है, जिसमें ग्रहों की दशा और दिशा तथा घर निर्माण से संबंधित जानकारी दी जाती है। घर किस दिशा में बनाने चाहिए और उसमें नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए क्या करना चाहिए, आदि विषयों से संबंधित शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि विद्यार्थी इस कोर्स को करने के बाद आसानी से रोजगार पा सकते हैं। दूसरी और वैदिक गणित गणना की प्राचीन प्रणाली है, जिसमें गणितीय समस्याओं को आसान तरीके से हल करने की जानकारी मिलेगी। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने कहा कि विवि में नए कोर्सों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। वैदिक गणित व वास्तुशास्त्र के डिप्लोमा कोर्स में 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं।

विवि में डिप्लोमा कोर्सों की निर्धारित सीटें व अवधि
डिप्लोमा               सीटें      अवधि

  • वास्तुशास्त्र              50        1 वर्ष
  • वैदिक गणित           50        1 वर्ष
  • ज्योतिष वेद             50        1 वर्ष
  • पुरोहित कर्मकांड     50        1 वर्ष
  • योग                       50        1 वर्ष
  • आयुर्वेद                  50        2 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed