{"_id":"667420ce4c11874cf40198d8","slug":"haryana-cm-nayab-singh-saini-address-workers-meeting-in-kaithal-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 'प्रदेश में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एजेंडा किया तैयार, विजन के साथ होगा काम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 'प्रदेश में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एजेंडा किया तैयार, विजन के साथ होगा काम'
Thu, 20 Jun 2024 06:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:00 PM IST
सार
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आचार संहिता के हटने के 14 दिन बाद अधिकारियों को व्यवहार बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद सीएम नायब सिंह सैनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कैथल शहर के ढांड रोड स्थित वृंदावन गार्डन में भाजपा की ओर से गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ सरपंच, पंच व जिला पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एजेंडा तैयार कर लिया है। इसलिए वे इस पर पूरे विजन के साथ काम करेंगे। कहा कि आचार संहिता हटने के बाद उन्होंने 14 दिन में अधिकारियों को व्यवहार बदलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि चुनाव के समय में कांग्रेस हमेशा ही झूठ का सहारा लेती है, लेकिन अब लोग समझदार हो गए और यह झूठ अधिक समय तक नहीं चलती है। कांग्रेस हमेशा ही झूठ बोलती है और चुनाव लड़ती है। इसके बावजूद वह सफल नहीं होती है। प्रदेश में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने इन 10 सालों में काफी विकास के कार्य करवाए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में सुबह 11 से लेकर एक बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की शिकायतें सुनी जा रही हैं। इन शिकायतों की निगरानी के लिए सीएम कार्यालय में दो अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है।
सैनी ने सुरजेवाला पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि कैथल में एक झूठ बोलने वाले बड़े नेता हैं। जैसे ही कांग्रेस की दिल्ली से कोई झूठ निकलकर आती है तो ये नेता इस झूठ को तेजी से कैथल सहित पूरे प्रदेश में फैलाते हैं।