फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Basmati paddy is being sold for Rs 6800 per quintal on private purchase

Haryana: किसानों की बल्ले-बल्ले... निजी खरीद पर बासमती धान 6800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा

Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
सार

1509 और पीआर किस्म के धान के बाद अब बासमती धान के भाव बढ़ गए हैं। पिछले वर्ष यह साढ़े पांच से छह हजार रुपये बिका था। पिछले दो दिन से बासमती किस्म के धान के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
Haryana: Basmati paddy is being sold for Rs 6800 per quintal on private purchase
कैथल। नई अनाज मंडी में धान साफ करते मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल में धान के अधिक दाम मिलने से इस साल किसानों की बल्ले-बल्ले हो रही है। 1509 और पीआर किस्म के धान के बाद अब बासमती किस्म के धान की निजी खरीद में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिन से बासमती किस्म के धान के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को बासमती किस्म के धान का भाव 6600 रुपये प्रति क्विंटल था, जो मंगलवार को बढ़कर 6800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। यह भाव निजी खरीद का है। धान के भाव अधिक मिलने से किसानों में चेहरे पर खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार जिले में काफी कम रकबे में बासमती किस्म के धान की बिजाई हुई थी। इस स्थिति में पैदावार कम होने के कारण ही भाव अधिक मिल रहे हैं जबकि पिछले वर्ष बासमती किस्म के धान का भाव साढ़े पांच से छह हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिला था। हैफेड भी बासमती किस्म के धान की खरीद जल्द ही शुरू करेगा। हैफेड के अनुसार इस किस्म के धान की खरीद को लेकर निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया जारी है। दीपावली के बाद हैफेड की तरफ से किसी भी समय बासमती किस्म के धान की खरीद शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


बासमती किस्म का धान लगाए हुए किसान रामा चहल नरड़ ने बताया कि इस बार जिले में बासमती किस्म के धान का रकबा कम है। चहल ने बताया कि उसने भी इस बार आठ एकड़ में बासमती किस्म का धान लगाया है परंतु मजदूरों के न मिलने की स्थिति में अभी तक कटाई नहीं हो पाई है। कहा कि भाव बढ़ने से उन्हें काफी खुशी है, क्योंकि इससे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि इस बार बासमती किस्म के धान की कीमत पिछले बार की अपेक्षा करीब एक हजार रुपये अधिक है। ऐसे में किसानों को इसका लाभ हो रहा है। कठवाड़ ने बताया कि जिले में बहुत कम किसान बासमती किस्म का धान लगाते हैं। पैदावार कम होने की स्थिति के कारण ही दाम अधिक है।

जिले में 40 हेक्टेयर में लगाया है बासमती किस्म का धान
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. महाबीर ने बताया कि इस बार कैथल जिले में किसानों ने 40 हेक्टेयर में ही बासमती किस्म का धान लगाया है। कैथल खंड में सबसे कम बासमती किस्म का धान है जबकि पूंडरी और पाई क्षेत्र में अधिक धान बासमती किस्म का लगाया गया है।


हैफेड के जिला प्रबंधक सुरेश वैद ने बताया कि इस बार बासमती किस्म के धान के दाम सात हजार रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गए हैं। मंगलवार को इस किस्म के धान की निजी खरीद 6800 रुपये प्रति क्विंटल तक हुई है। वैद ने बताया कि हैफेड भी हर वर्ष बासमती किस्म के धान की खरीद करता है। अभी तक यह खरीद शुरू नहीं की गई है। खरीद को लेकर निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया जारी है। इसके जारी होने के बाद ही बासमती किस्म के धान की खरीद शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed