{"_id":"67390f7c0876f5b27a0fd366","slug":"harphool-singh-khedi-became-the-chairman-of-the-committee-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123978-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हरफूल सिंह खेड़ी बने कमेटी के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हरफूल सिंह खेड़ी बने कमेटी के चेयरमैन
Sun, 17 Nov 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला का त्रिवार्षिक सम्मेलन जवाहर पार्क स्थित यूनियन कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान रमेश हरित ने की। हरफूल सिंह खेड़ी को कमेटी का चेयरमैन चुना गया।
उद्यम राठी करनाल व मान सिंह कुरुक्षेत्र राज्य कमेटी के नेताओं व चुनाव पर्यवेक्षकों की देखरेख में सम्मेलन आयोजित किया गया। सबसे पहले संगठन के राज्य संगठन सचिव उद्यम राठी ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 10 सालों में उनकी एक भी मांग का समाधान नहीं किया बल्कि उनकी रेल यात्रा में रियायती टिकट की सुविधा छीन ली और महंगाई भत्ता अब तक जारी नहीं किया। इसलिए आगे भी उनका संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने सांगठनिक व गतिविधियों की तीन वर्षों की रिपोर्ट सदन के सामने रखी। इसके बाद कोषाध्यक्ष धूप सिंह सिरोही ने लेखा-जोखा रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिनिधियों ने दोनों रिपोर्ट पर बहुमूल्य सुझाव दिए व सर्वसम्मति से मुहर लगाई। रिपोर्ट सदन में पास होने के बाद प्रधान रमेश हरित ने पिछले तीन वर्षों में संघर्षों में प्रभावशाली भागीदारी के लिए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया व अपनी कार्यकारिणी सहित अपना इस्तीफा सदन को सौंपा।
विज्ञापन
इसके बाद जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने आगामी कमेटी के लिए 23 सदस्यीय कमेटी का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पास किया व गठन किया। इसमें हरफूल सिंह खेड़ी को चेयरमैन, प्रधान रमेश हरित, वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह रोडवेज, सचिव जयप्रकाश शास्त्री शिक्षा, कोषाध्यक्ष धूप सिंह सिरोही स्वास्थ्य, प्रेस सचिव सुरेश पाल शर्मा बिजली, संगठन सचिव मदन लाल पहलवान, उपप्रधान के लिए जगरूप सहारण, दिलबाग पोलड़, ईश्वर सिरोही, मास्टर सिंगारा सिंह चीका, सहसचिव के लिए ईश्वर ढांडा, लछमन शास्त्री पूंडरी, अनूप सिंह नगर पालिका से चुने गए।
ऑडिटर पद के लिए मदनलाल तंवर तथा बलवंत सिंह जाटान, विमल कुमार, रिसाल सिंह धनौरी, हवा सिंह सेरहदा, जयभगवान सैनी, रामपाल रत्ती व आरपी गुलाटी जिला कमेटी सदस्य चुने गए। चुने गए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलवाने के बाद राज्य कमेटी के सचिव मान सिंह ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सदन व प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।