फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hariyali Teej is the festival of union of Shiva and Shakti.

Kaithal News: शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है हरियाली तीज

Wed, 07 Aug 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej is the festival of union of Shiva and Shakti.
पूंडरी। आचार्य पंडित रवि दत्त शास्त्री श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस तिथि पर पंडित ने बताया कि यह पर्व मां-पार्वती के शिव से मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को बहुत महत्व देती हैं। वे मेहंदी लगाकर विशेष शृंगार करती हैं और अपने मायके में शिव-पर्वती की विधिवत ढंग से पूजा कर अपने-अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करती हैं। सनातन धर्म में देखा जाए तो हर त्योहार व्रत का अर्थ होता है। वैवाहिक जीवन में किसी कारणवश मनमुटाव हो गया हो, पति पत्नी में एक-दूसरे के प्रति कटुता पैदा हो गई हो। तो उसे अध्यात्मिकता जगाकर समाप्त करने के लिए ही इस व्रत, त्योहार का विधान किया गया है। इसे गृहस्थ आश्रम को मजबूती मिलती है, देखा जाए तो गृहस्थाश्रम ही अन्य सभी आश्रमों का आधार है। सावन के महीने में प्रकृति के प्रभाव से संपूर्ण जगत में मादकता का संचार होने लगता है, इसी महीने में हरियाली चुनर ओढ़ कर तीज का त्योहार आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed