फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harishankar first in Know India competition

Kaithal News: भारत को जानो प्रतियोगिता में हरिशंकर प्रथम

Mon, 28 Oct 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Oct 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Harishankar first in Know India competition
सीवन। भारत विकास परिषद शाखा सीवन की ओर से रविवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीवन खंड के विभिन्न स्कूलों से आए 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा सुदर्शन शर्मा व केवल कृष्ण मिढा की देखरेख में संपन्न हुई। परीक्षा के बाद मौके पर ही परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इन परिणामों में वरिष्ठ वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी हरिशंकर ने प्रथम स्थान व सीवन पब्लिक स्कूल के अरमान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। परिषद की ओर से बच्चों एवं प्रतिभागी स्कूलों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद शाखा सीवन के प्रधान अशोक गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीवन से गीता एसडी स्कूल, श्री शारदा रत्न स्कूल, सीवन पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता से हमें संस्कृति और भारतीय इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। कनिष्ठ वर्ग में सीवन पब्लिक स्कूल के छात्र अवयान ने प्रथम स्थान व डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र अंशुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारत विकास परिषद की ओर से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने से बच्चों को अपनी संस्कृति और अपने इतिहास के बारे में जानने का और समझने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर सचिव असीम शर्मा, महिला सहभागिता प्रमुख सीमा राणा, उषा मिड्डा व राजन मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed