फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Happy won silver in bodybuilding

Kaithal News: शरीर सौष्ठव में हैप्पी ने जीता रजत

Wed, 05 Apr 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Happy won silver in bodybuilding
कैथल। अमृतसर के गुरु नानक भवन में हुई हरि सिंह नलवा शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता में कैथल के हैप्पी सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया व 10 हजार का नकद इनाम जीता। कोच भूरा सिंह ने बताया कि हरिसिंह नलवा क्लासिक बॉडी बिल्डींग प्रतियोगिता का एक व दो अप्रैल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें मुख्य इनाम 50 हजार रुपये का रखा गया था। इस प्रतियोगिता में 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90 किलो भार वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें कैथल के बॉडी बिल्डर हैप्पी सिंह ने भाग लिया। अपने 60 किलो भार वर्ग में हैप्पी सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


अब हैप्पी सिंह सिंगापुर में होने वाली मिस्टर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाएंगे। विजेता हैप्पी सिंह ने इससे पहले अपने कोच राजेश भूरा से प्रशिक्षक लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर कैथल जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैप्पी सिंह की उपलब्धियां
विजेता बॉडी बिल्डर हैप्पी सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं

n
पिछले वर्ष 2022 में गुरुग्राम प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

n
फरवरी 2023 में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता व मिस्टर कैथल बने।

n
मार्च 2023 गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

n
मार्च 2023 करनाल में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

n
मार्च 2023 राजस्थान अजमेर में हई नॉर्थ जॉन प्रतियोगिता मेे कांस्य पदक जीता।

n
मार्च 2023 पंजाब के अमृतसर में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed