{"_id":"668b4654f14f3871c901a55a","slug":"happy-cards-distributed-to-one-thousand-beneficiaries-even-on-holidays-kaithal-news-c-245-1-kht1001-118166-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छुट्टी के दिन भी एक हजार लाभार्थियों को बांटे हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छुट्टी के दिन भी एक हजार लाभार्थियों को बांटे हैप्पी कार्ड
Mon, 08 Jul 2024 07:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत रोडवेज ने लाभार्थियों को रविवार को छुट्टी के दिन भी हैप्पी कार्ड वितरित किए। गौरतलब है कि हैप्पी कार्ड वितरण के लिए रोडवेज के कैथल डिपो के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने छुट्टी के दिन हैप्पी कार्ड वितरित करने का फैसला लिया था। इसके लिए 40 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। छुट्टी के दिन कार्ड वितरित करने का फैसला काफी कारगर साबित रहा। इसके चलते एक हजार से अधिक करीब 1200 हैप्पी कार्ड सुबह से लेकर शाम तक वितरित किए।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 81 हजार हैप्पी कार्ड रोडवेज विभाग की तरफ से वितरित किए जाने हैं। इसमें से 32 हजार के करीब कार्ड बांट दिए हैं। नया बस अड्डा पर महिलाओं व बुजुर्गों को कार्ड वितरित करने के लिए अलग से काउंटर लगाए गए हैं। हरियाणा सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए ‘हैप्पी कार्ड’ की घोषणा की है। इस कार्ड के तहत लाभार्थी को प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस योजना की शुरूआत की थी। एक हैप्पी कार्ड के लिए लाभार्थी को 50 का शुल्क देना होगा, जिसके अतिरिक्त कार्ड की लागत 109 रुपये होगी और वार्षिक रख-रखाव के लिए 79 का शुल्क सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है। परिवार के सभी सदस्यों का हैप्पी कार्ड अलग-अलग बन रहा है।
वर्जन-
अब तक जिलेभर में 33 हजार कार्ड बांट दिए गए है। 81 हजार कार्ड बांटने है। सभी लाभार्थियों के पास फोन पर संदेश भेजे जा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को कार्ड वितरण में परेशानी नहीं आने दी जा रही है। रविवार को भी कार्ड वितरित करने शुरू कर दिए है। 40 कर्मचारियों की कार्ड वितरण पर विशेष ड्यूटी लगाई है। सभी लोगों से आह्वान है जल्दी बस स्टैंड कार्यालय पर आकर अपना हैप्पी कार्ड लें।
विज्ञापन
- कमलजीत सिंह, रोडवेज महाप्रंबधक, कैथल।
हर दिन सुबह पौने नौ से शाम सात बजे तक बांटे जाएंगे कार्ड
अब रोडवेज विभाग हर दिन सुबह पौने नौ बजे शाम के सात बजे तक हैप्पी कार्ड वितरित करने करेगा। इससे पहले रोडवेज विभाग सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक कार्ड वितरित कर रहा था। लोगों की मांग अनुसार यह निर्णय रोडवेज विभाग उच्चाधिकारियों के आदेश पर महाप्रबंधक ने लिया है। अब पहले से तीन घंटे 15 मिनट अतिरिक्त कार्ड बांटने का काम विभाग करेगा। अब तक कैथल डिपो में 34 हजार हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके है। महाप्रबंधक ने पास काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों की हैप्पी कार्ड बनाने के लिए स्पेशल 45 के करीब कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। इससे लाभार्थियों को और ज्यादा राहत मिलेगी। अगर कार्ड लेने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हुई तो विभाग और अतिरिक्त कर्मचारियों की स्पेशल कार्ड बांटने में ड्यूटी लगा दी जाएगी। ताकि किसी भी लाभार्थी को कार्ड मिलने में परेशानी न हो।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -