फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hanuman festival celebrated with great pomp in Shri Balaji Mehandipur temple

Kaithal News: मंदिर श्री बालाजी मेहंदीपुर में धूमधाम से मनाया हनुमान उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hanuman festival celebrated with great pomp in Shri Balaji Mehandipur temple
कैथल। पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री बालाजी मेहंदीपुर मंदिर में हनुमान उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी भगत पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में हनुमान उत्सव का आयोजन होता है। इस वर्ष 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व होने से शुक्रवार को श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया एवं शनिवार को अखंड पाठ पूर्ण होने पर हवन कर भोग लगाया गया। इसके बाद भगवान बालाजी के भगतों की ओर से कीर्तन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री बालाजी मेहंदीपुर हनुमान मंदिर में भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए भगवान की पूजा की। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने भंडारे में सेवा कर पुण्य अर्जित किया। भगत पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती बेहद पावन एवं शुभ दिन है, इस दिन की पूजा से भगवान हनुमान जल्दी प्रसन्न हो मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सभी को इस दिन यथासंभव धार्मिक आयोजनों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए शहर वासियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

भगवान हनुमान की लड्डूओं की सवामणि का प्रसाद किया वितरित
कैथल। माल गोदाम रोड स्थित हनुमान मार्किट में संकट मोचन हनुमान मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छठा भंडारा लगाया गया। इस भंडारे का शुभारंभ रविंद्र गुप्ता कोल्ड स्टोर वाले, प्रवीन गुप्ता सूर्य ट्रेडिंग कंपनी वाले एवं रमेश सचदेवा खाद वाले ने किया। इससे पहले हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पवन शर्मा एडवोकेट ने भगवान हनुमान की लड्डूओं की सवामणि का प्रसाद वितरण किया गया। लगभग एक हजार भक्तों ने प्रसाद को ग्रहण किया। यह भंडारा हनुमान मार्किट के दुकानदारों के सहयोग से लगाया जाता है। स्मरण रहे कि संकट मोचन हनुमान भंडारा समिति प्रति मास प्रत्येक पूर्णमासी को इस भंडारे का आयोजन करती है। अब सातवां भंडारा 12 मई को लगाया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम यह आयोजन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रवीन गुप्ता, सोनू गोयल, मोहित सिंगला, राजेश सिंगला, संजय सिंगला, सतपाल, सतपाल, जितेंद्र, ताराचंद, विक्रम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर श्रद्धालुओं में रहा जबरदस्त उत्साह
सीवन। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही भक्तजन मंदिरों की ओर उमड़ पड़े और बजरंग बली की पूजा-अर्चना में मग्न हो गए। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पुष्प, सिंदूर, लड्डू और नारियल अर्पित कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। युवाओं और बच्चों ने भी जोश के साथ भाग लिया और भगवान हनुमान जी की मूर्तियों पर झंडे चढ़ाए। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूरा दिन भक्ति में मग्न रहकर प्रभु से अपने कष्टों से मुक्ति की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालु प्रवेश, सुरेंद्र, सुरेश, भुवनेश ने कहा कि वे हर वर्ष इस दिन व्रत रखते हैं और यह पर्व उनके जीवन की सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी संकटों को दूर करने वाले हैं, उनकी कृपा से ही जीवन में आगे बढ़ते हैं। आज का दिन आत्मिक शांति और शक्ति का अनुभव करवाता है, ऐसा लगता है जैसे साक्षात भगवान हनुमान जी हमारे पास हों। हर-हर महावीर और जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। भगवान हनुमान जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महंत धीरज पुरी ने कहा कि यह पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मबल, संकल्प और ईश्वर भक्ति का प्रतीक है। भगवान हनुमान जी की जन्म कथा हमें यह सिखाती है कि अगर दिल में सच्ची श्रद्धा और गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण हो, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी, प्रभु राम भक्ति के सबसे श्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिन्होंने सेवा, शक्ति और विनम्रता के अद्भुत संगम को जीवन में उतारा। महंत ने बताया कि भगवान हनुमान जी संकटमोचन हैं। भक्तों के हर संकट को हरने वाले हैं। आज के समय में युवाओं को उनके जीवन से सीख लेकर आत्मबल, निष्ठा और संयम को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब-जब हम अपने लक्ष्य से भटकते हैं, तब-तब हमें प्रभु श्रीराम की तरह एक आदर्श और हनुमान जी की तरह एक समर्पित सेवक की आवश्यकता होती है। महंत धीरज पुरी ने कहा कि भगवान हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हमें यह स्मरण करवाता है कि विश्वास और भक्ति से बड़ा कोई अस्त्र नहीं होता। यही कारण है कि आज भी हर युग में भगवान हनुमान जी की अराधना उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी त्रेतायुग में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जन्मोत्सव पर हवन, कीर्तन एवं भंडारे का किया आयोजन
ढांड। श्री बाला जी हनुमान मंदिर ढांड में हनुमान जन्मोत्सव पर हवन, कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंत्रोचारण के साथ हवन में आहुति डाली। महिलाओं ने हनुमान जी के जीवन पर आधारित भजन कीर्तन किए। इस अवसर पर हनुमान जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पंडित चंद्रभान ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव हिंदु देवता के जन्म का उत्सव है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा के पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हमें प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। पंडित ने कहा कि हमें अपने घर में बने पूजा स्थल पर हनुमान जी का चित्र दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए लगाना चाहिए और यह चित्र बैठी हुई मुद्रा में लाल रंग का होना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके हनुमान जी का चित्र इसलिए अधिक शुभ माना जाता है क्योंकि हनुमान जी ने अपना प्रभाव सर्वाधिक इसी दिशा में दिखाया है। उन्होंने कहा कि विशेषकर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूर्ण होती है। पंडित ने कहा कि सपने में हनुमान जी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत देता है कि हनुमान जी की आप पर कृपा बनी हुई है और आपको शीघ्र ही सफलता मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed