फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hanpreet, Maafi top in standing shot put

Kaithal News: स्टैंडिंग शॉट पुट में हनप्रीत, माफी अव्वल

Tue, 23 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hanpreet, Maafi top in standing shot put

विज्ञापन
राजौंद। डीएवी कॉलेज, चीका के खेल प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों की अंडर-16 स्टैंडिंग शॉट पुट स्पर्धा में हनप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-20 वर्ग में माफी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

सोमवार को प्रतियोगिताओं का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. राजरूप फुलिया ने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से युवा नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी 27 और 28 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रधान कुलदीप सतनाम, कोच सुखदेव शर्मा, कृष्ण फौजी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed