फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Half-dead washed away in Sirsa branch canal, search continues

Kaithal News: सिरसा ब्रांच नहर में अधेड़ बहा, तलाश जारी

Mon, 25 Sep 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Half-dead washed away in Sirsa branch canal, search continues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत में अनाज मंडी के पास स्थित सिरसा ब्रांच नहर में रविवार को एक अधेड़ पानी के तेज बहाव में बह गया। डायल 112 के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक रोहताश कुमार पुलिस टीम के साथ मौका स्थल पर पहुंचे।
थाना प्रबंधक ने बताया कि आसपास से जो जानकारी जुटाई गई उसके अनुसार वार्ड 12 निवासी सिंदा (47) दोपहर को नहर में स्नान के लिए उतरा था। इसी दौरान तेज बरसात आ गई और वह खुद को संभाल नहीं पाया। घटना स्थल पर कुछ युवकों ने रस्सी के जरिये उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मामले की संजीदगी को देखते हुए एसडीएम देवेंद्र शर्मा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा सिंदा वाल्मीकि को तलाश शुरू की गई। इस दौरान प्रशासन ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर में पानी के बहाव को कम करने के निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की तलाश नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सिरसा ब्रांच नहर में बहे व्यक्ति की प्रशासन द्वारा संजीदगी से तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस, सिंचाई और संबंधित कुछ दूसरे विभागों की टीमों को लगाया गया है। इसके साथ ही आम लोग भी बचाव कार्य में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed