फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hafed will now buy Basmati Group's Pusa 1121 and 1718 varieties of paddy

हैफेड अब बासमती ग्रुप की पूसा 1121 व 1718 किस्म के धान की करेगा खरीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hafed will now buy Basmati Group's Pusa 1121 and 1718 varieties of paddy
हैफेड ने अब बासमती ग्रुप की पूसा 1121 और 1718 किस्म के धान की खरीदारी करने का फैसला लिया है। इससे पहले हैफेड की ओर से केवल सामान्य किस्म की बासमती किस्म का धान प्राइवेट तौर पर बेचा गया था। हैफेड की तरफ से इस बार पूसा 1121, डुप्लीकेट बासमती, 1718 किस्म का धान खरीद की जाएगी। इस निर्णय के बाद किसानों को उनकी फसल के भाव अच्छे मिलेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में अधिकतर क्षेत्र में 1121 और बासमती ग्रुप की किस्म का धान पैदा होता है। कुछ दिन पहले ही बासमती ग्रुप के धान की आवक शुरू हुई है। आने वाले समय में ये आवक जोर पकड़ेगी। हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने ये नया फैसला किसानों के हित में लिया गया है। हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि हरियाणा सरकार के उपक्रम हैफेड ने बासमती धान को प्राइवेट तौर पर बेचा था। जिससे किसानों को काफी फायदा मिला था। अब बासमती ग्रुप के दूसरे किस्म के धान को भी खरीदने का फैसला लिया गया है। इससे किसानों को और अधिक फायदा मिलेगा। हैफेड के डीएम सुरेश वेद ने कहा कि हैफेड के निर्णय के अनुसार इस बार पूसा 1121, डुप्लीकेट बासमती, 1718 किस्म का धान खरीद की जाएगी। इससे किसानों को उनकी फसल के अच्छे भाव मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed