{"_id":"69220315d30e324c980adf45","slug":"hafed-computer-operator-duped-of-rs-7929-lakh-in-the-name-of-online-trading-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141067-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हैफेड के कंप्यूटर ऑपरेटर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 79.29 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हैफेड के कंप्यूटर ऑपरेटर से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 79.29 लाख ठगे
Sun, 23 Nov 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हैफेड के कंप्यूटर ऑपरेटर से 79 लाख 29 हजार 369 रुपये ठग लिए। आरोपी ने मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। जब उसने अपने वॉलेट से रुपये निकलवाने चाहे तो नहीं निकले। इस संबंध में कर्मचारी ने साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
साकरा गांव के दर्शन सिंह ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह हैफेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता है। 11 सितंबर को उसके मोबाइल पर व्हाटसएप पर मैसेज आया। यूजर ने अपना नाम चंद्रिका बताया और उसे पार्ट टाइम काम का प्रस्ताव किया। इसके लिए उसे अलग-अलग होटल व वेबसाइट पर रिव्यू देने के लिए कहा और रिव्यू के स्क्रीनशॉट टेलीग्राम आईडी पर भेजने को कहा। इसके बाद उसने वेबसाइट पर रिव्यू देकर टेलीग्राम पर स्क्रीनशॉट भेज दिया। इसका कमीशन भेजने के लिए टेलीग्राम यूजर ने उसका अकाउंट नंबर मांगा तो उसने भेज दिया। इसके बाद कमीशन के 120 रुपये उसके खाते में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर वर्चुअल वॉलेट बना दिया और ट्रेडिंग में रुपये निवेश करने को कहा।
बाद में वॉलेट से नहीं निकल पाए रुपये
कर्मचारी से इन्वेस्टमेंट करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 79 लाख 29 हजार 369 रुपये निवेश करवा लिए। साथ ही और ज्यादा मुनाफे के लिए और रुपये निवेश करने को कहा। बाद में उसने वॉलेट से राशि निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकली। ठग अन्य बहाने बनाकर और रुपये मांगने लगे तो धोखाधड़ी का पता चला। साइबर थाना एसएचओ सुभ्रांशु ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।