{"_id":"636027decbbb366bf50a3908","slug":"hafed-bought-basmati-paddy-kaithal-news-knl126039358","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैफेड ने खरीदा बासमती धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैफेड ने खरीदा बासमती धान
विज्ञापन
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में से हैफेड ने सोमवार से बासमती किस्म के धान की खरीद शुरू कर दी है। खरीद एजेंसी ने गत वर्ष बासमती की केवल 1121 किस्म का धान खरीदा था। इस बार 1121 के साथ ही अन्य किस्म में मुच्छल, 1718 सहित अन्य किस्म के धान खरीदने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को हैफेड ने 11718 किस्म का धान खरीदा है। बाद में हैफेड इसे विदेशों में एक्सपोर्ट करेगा। पहले दिन कैथल की तीनों मंडियों से करीब एक हजार क्विंटल धान खरीदा है।
चार हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक मिल रहे भाव
इस बार किसानों को धान के अच्छे भाव मिल रहे हैं। बासमती धान की भाव भी गत वर्ष की अपेषा अधिक है। पिछली बार बासमती किस्म के धान का भाव 3950 रुपये था, जो अब बढ़कर चार हजार रुपये हो गया है। हेफेड की खरीद शुरू होने से निजी खरीदारों को भी एक प्रतिद्वंद्वी मिलेगा। इससे किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी।
हैफेड के जिला प्रबंधक सुरेश कुमार ने कहा कि सोमवार से हैफेड एजेंसी ने बासमती किस्म के धान की खरीद अनाज मंडियों में शुरू की है। अब सरकारी एजेंसी के खरीद करने से किसानों को अच्छे भाव मिलेंगे। बासमती ग्रुप में 1121, परंपरागत बासमती, डुप्लीकेट बासमती, 1718 सहित सभी किस्मों की खरीद मार्केट रेट पर की जाएगी। पहले दिन लगभग एक हजार क्विंटल डुप्लीकेट व 1718 किस्म की खरीद शुरू करने के साथ ही कमर्शियल खरीद की शुरूआत कर दी है। सोमवार को अधिकतम 3850 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।
विज्ञापन
हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि पिछले साल भी हैफेड ने बासमती धान का निर्यात किया था। यह न केवल किसानों के लिए बल्कि खरीदारों के लिए भी बेहतर फैसला है। उन्हें उच्च गुुणवता का चावल मिलेगा। सरकार जब चावल का निर्यात करेगी तो इससे न केवल प्रदेश को बल्कि हरियाणा के किसानों को भी लाभ होगा। पिछली बार केवल परंपरागत बासमती की खरीद की गई थी। इस बार बासमती ग्रुप की सभी किस्मों को मार्केट रेट पर खरीदा जाएगा। इसके लिए मंडियों में खरीद शुरू कर दी गई है।