फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hafd chairman

तीन बार इनेलो की टिकट पर सुरजेवाला परिवार के खिलाफ चुनाव लड़े, लेकिन कुर्सी मिली भाजपा में...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
hafd chairman
चुनाव से पूर्व इनेलो छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले कैलाश भगत को आखिरकार इनाम मिल गया और उन्हें हरियाणा हैफेड का चेयरमैन बनाया गया है। उनके अलावा गुहला से विधायक ईश्वर सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को डेयरी विकास संघ का चेयरमैन बनाया गया है। कैलाश भगत की नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें चेयरमैन बनाए जाने की सूचना मिलते ही समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन

कैलाश भगत कैथल के जाने-माने चावल निर्यातक हैं। उनके पिता अमरनाथ भगत आजीवन भाजपा व संघ से जुड़े रहे हैं। कैलाश भगत की पहचान धार्मिक प्रवृत्ति के सौम्य स्वभाव वाले समाजसेवी की रही है। जिन्होंने कैथल सहित पिहोवा में अनेकों धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया है। उन्होंने वर्ष 2005 में इनेलो की ओर से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। जिसमें वे रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेरसिंह सुरजेवाला से करीब 4500 वोटों से पराजित हुए थे। वर्ष 2009 में भी इनेलो ने कैलाश भगत पर विश्वास जताया और उन्हें ही टिकट दिया। लेकिन यह चुनाव वे रणदीप सुरजेवाला से हार गए। वर्ष 2014 में भी उन्हें इनेलो ने टिकट दी और वे इस चुनाव में फिर से रणदीप सुरजेवाला से हार गए। हालांकि तीनों चुनावों में कैलाश भगत की स्थिति काफी मजबूत रही और इन चुनावों में भी उन्हें 40 हजार से अधिक वोट मिले थे।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के चुनाव से पूर्व कैलाश भगत इनेलो छोड़कर सीएम मनोहर लाल की अगुवाई में भाजपा ज्वाइन कर ली थी और इस चुनाव में वे भाजपा की ओर से कैथल विधानसभा के लिए टिकट के प्रमुख दावेदार थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला और भाई लीला राम ने टिकट हासिल कर रणदीप सुरजेवाला को पराजित कर दिया। इसके बाद भी टिकट न मिलने व परिवार की सीएम से नजदीकियों के कारण कैलाशभगत को इनाम की उम्मीद थी। उसी के तहत अब यह इनाम मिला और उन्हें हरियाणा हैफेड जैसे उस निगम का चेयरमैन बनाया गया है, जिस क्षेत्र से कैलाश भगत खुद भी जुड़े हुए हैं और चावल निर्यातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों में खुशी की लहर-कैलाश भगत को चेयरमैन बनाए जाने की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, पंजाबी सेवा सदन के अध्यक्ष एलएम नरुला, पंजाबी युवा सभा अनिल आहूजा, पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रधान राजकुमार मुखीजा, पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन सुभाष चुघ, सुभाष नारंग, पंजाबी वेलफेयर सभा के महासचिव सुष्म कपूर, परशुराम सेवादल के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा, इंद्रजीत सरदाना, प्रधान राधास्वामी हरचरण छाबड़ा, पूर्व सरपंच सुशील कुमार छाबड़ा, विनोद खंडूजा, कांशी राम चुघ, हरिचंद मक्कड़, कमल तनेजा, गुरदीप सिंह मलिक, एडवोकेट देवेंद्र, जयप्रकाश जागलान, एडवोकेट शमशेर सिंह, संदीप शर्मा, प्रिंस छाबड़ा, आढ़ती एसोसिएशन से सुरेंद्र खुराना, सुरेंद्र सरदाना, रामकिशन बिगानी, बिशन सचदेवा, अनिल गाबा, सतनारायण शर्मा, राधेश्याम बंसल, सतीश जैन, अरुण बंसल ने कैलाश भगत को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed