फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gym machines in the park in a dilapidated state; pose a risk of accidents.

Kaithal News: पार्क में जिम की मशीनों की बदहाल हालत, हादसे का बना खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gym machines in the park in a dilapidated state; pose a risk of accidents.
नगर पालिका पार्क में पानी भरने से उखड़ी जिम मशीन और क्षतिग्रस्त फर्श।
राजौंद। नगर पालिका की ओर से बनाए गए पार्क में जिम की मशीनों की हालत इन दिनों चिंता का विषय बनी हुई है। पार्क में लगी जिम मशीनों के आसपास बारिश का पानी जमा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मशीनों की नींव उखड़ने लगी है। कई स्थानों पर फर्श भी टूटकर धंस गया है जिससे मशीनें अस्थिर दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुलविंद्र और नरेश का कहना है कि पार्क में सुबह-शाम बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग घूमने व व्यायाम करने के लिए आते हैं। ऐसे में यदि किसी मशीन का संतुलन बिगड़कर गिर जाता है तो गंभीर हादसा हो सकता है। पूर्व जिला पार्षद सदस्य एवं समाजसेवी काका राणा ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि पार्क में लगी जिम मशीनों और उनके आसपास की व्यवस्था का जल्द निरीक्षण करवाकर उन्हें दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए लगाए गए इन उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि पार्क में आने वाले बच्चों व अन्य लोगों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो। इस बारे में नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा व कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि इसके लिए टेंडर लगाया गया है। बरसात की वजह से काम नहीं हो पाया। इसका फर्श व शेड जल्द ही बनाकर तैयार करवा दिया जाएगा।

नगर पालिका पार्क में पानी भरने से उखड़ी जिम मशीन और क्षतिग्रस्त फर्श।

नगर पालिका पार्क में पानी भरने से उखड़ी जिम मशीन और क्षतिग्रस्त फर्श।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed