फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gurukul is a unique example of education: Dattatreya

शिक्षा का अनुपम उदाहरण है गुरुकुल : दत्तात्रेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gurukul is a unique example of education: Dattatreya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गुरुकुलों की शृंखला के माध्यम से आचार्य देवव्रत युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर न केवल समाज में नई जागृति लाने का कार्य कर रहे हैं अपितु उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार कर रहे हैं।

आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र देशभर के शिक्षण संस्थानों के लिए प्राचीन एवं आधुनिक शिक्षा पद्धति का अनुपम उदाहरण बना है। ये विचार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने व्यक्त किए। वे शुक्रवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 111वें वार्षिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। महोत्सव में गुरुकुल के छात्र-छात्राओं ने योगा, मलखंभ सहित अन्य हैरान कर देने वाली प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वर्तमान स्वरूप के पीछे यदि किसी व्यक्ति की दूरदर्शी सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति कार्य कर रही है तो वह आचार्य देवव्रत हैं। उन्होंने अपने जीवन के महत्त्वपूर्ण 35 वर्ष इस गुरुकुल को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में अर्पित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की जबकि समारोह में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान सेठ राधाकृष्ण आर्य, गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सुबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, आचार्य दयाशंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मंच का संचालन रवि शास्त्री द्वारा किया गया।


कुरुक्षेत्र की तर्ज पर अंबाला के गुरुकुल चमनवाटिका में भी होगी एनडीए विंग की स्थापना : देवव्रत

गुजरात के राज्यपाल एवं गुरुकुल के सरंक्षक आचार्य देवव्रत ने अंबाला चमनवाटिका कन्या गुरुकुल का जिक्र करते हुए कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र की तर्ज पर बालिकाओं के गुरुकुल चमनवाटिका में भी एनडीए विंग की स्थापना की जाएगी ताकि हमारी बेटियां भी सेना में उच्च पदों पर जाकर देश की सेवा कर सकें। इससे पूर्व गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार ने गुरुकुल की शैक्षिक उपलब्धियों का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि इस बार एनडीए में गुरुकुल के 71 बच्चों ने लिखित परीक्षा पास की। वहीं आईआईटी, एनआईटी में 31 छात्र, नीट में तीन छात्र तथा ओलंम्पियाड के लेवल-2 में गुरुकुल के निशान्त, विभूूति, आदित्य आदर्श ने प्रथम श्रेणी में पास की। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी गुरुकुल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed