फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guru Brahmanand gave new direction to the society: Naib Saini

गुरु ब्रह्मानंद ने समाज को दी नई दिशा : नायब सैनी

Mon, 25 Dec 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Guru Brahmanand gave new direction to the society: Naib Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। कौल स्थित गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में गुरु ब्रह्मानंद की जयंती मनाई गई। मुख्यातिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब ने ने कहा कि गुरु ने समाज को एक नई दिशा देकर हर वर्ग को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। गुरु के बिना जीवन में ज्ञान अधूरा रह जाता है।
उन्होंने कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए। गुरुजी ने अपना सारा जीवन सामाजिक बुराइयों को मिटाने व लोगों को ज्ञान देने में बिताया। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम गुरु ब्रह्मानंद जी के बताए उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं व गुरु के दिखाए मार्ग पर चले। इंसान को अपनी नेक कमाई में से गरीबों की सहायता अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हुआ। यज्ञ में मंत्रो उच्चारण साध्वी वेद प्रियानंद सरस्वती देवी ने किया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। विशिष्ट अतिथि विधायक रणधीर गोलन ने ने कहा कि गुरु का नाम ही सबसे बड़ा है और गुरु ही हमें मोक्ष की प्राप्ति करवाते है। गुरु नाम का जाप करने से जहां सभी पापों सेे निजात मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि इंसान को काम, क्रोध, मोह, माया, लोभ का त्याग कर गुरु की भक्ति करनी चाहिए। गुरु जी ने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। चूहडमाजरा, कौल, साकरा, पबनावा, संगरौली, धेरडू सहित अनेकों गांवों में भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवीर सिंह जिला परिषद उपाध्यक्ष कर्मबीर कौल, सरपंच कुसुम लता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता चौधरी, नरेश आढ़ती, सुशील नंबरदार, बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed