कैथल। भारतीय किसान यूनियन की बैठक हनुमान वाटिका में हुई। बैठक में मुख्य रूप से सतपाल दिल्लोवाली, सुखपाल मोठसरा, बनी राणा, महेंद्र सहारण व करतारा पाई ने शिरकत की। बैठक में जिला की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नयीं कार्यकारिणी में गुरनाम सहारण को प्रधान, करतार पाई को उपप्रधान, बनी राणा को जिला संरक्षक, गुरनाम को सचिव, देवीदयाल को महासचिव, चैन बाजवा को प्रेस प्रवक्ता, रिसाला टयोंठा को खजांची व मेवा करोड़ा को सलाहकार बनाया गया। इसके बाद सभी सदस्यों को गांव-गांव जाकर कमेटी गठित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान गुरनाम सहारण ने कहा कि सरकार बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन तुरंत चालू करे, जो बुढ़ापा पेंशन काटी गई है उसे दोबारा लागू किया जाए, ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए व किसानों से जो केंद्र ने समझौता किया है उसे तुरंत लागू किया जाए। अध्यक्षता भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने की। इस अवसर पर दलीपा गुहणा, कृष्ण, राजा भाणा, चुडिय़ा राम, प्रदीप, प्रतीम, बदन शिमला, राजेंद्र व राजा पाई मौजूद रहे।