{"_id":"6925fa801173d751d60537a7","slug":"gurdwara-sabha-cashier-assaulted-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141249-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुरुद्वारा सभा के कैशियर से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुरुद्वारा सभा के कैशियर से मारपीट
Wed, 26 Nov 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Iसंवाद न्यूज एजेंसी
I
Iकैथल। सीवन में श्री दशमेश सिंह सभा गुरुद्वारा के कैशियर और संगत के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इसी संबंध में कैशियर की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि लाउडस्पीकर के साउंड को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसकी जांच की जा रही है।
I
Iकैशियर लाल सिंह उर्फ बिट्टू ने शिकायत में बताया कि 19 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे गुरुद्वारा
I
Iपरिसर में संगत उपस्थित थी। इस दौरान सीवन निवासी पवित्र सिंह ने परिसर में लगे सिख मर्यादा के पोस्टर को फाड़ दिया और गुरुद्वारा के ग्रन्थी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की।
I
Iउन्होंने बताया कि मामले को लेकर 20 नवंबर को गुरुद्वारा दशमेश सिंह सभा में पंचायत बुलाई गई, जिसमें पवित्र सिंह और उसके परिवार को बुलाया गया। आरोप है कि पंचायत के दौरान भी उसने दोबारा गाली-गलौज की, संगत के साथ हाथापाई की और कैशियर के केश व पगड़ी की बेअदबी की। सीवन थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।I
विज्ञापन
II