{"_id":"67bcc8bb74a2fdba5100ad21","slug":"gunjan-tops-in-singing-diksha-tops-in-dancing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-589256-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गायन में गुंजन, नृत्य में दीक्षा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गायन में गुंजन, नृत्य में दीक्षा अव्वल
Tue, 25 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम मृदंग का आयोजन किया गया। गायन प्रतियोगिता में गुंजन प्रथम, पूजा द्वितीय व मनीषा तीसरे स्थान पर रही। नृत्य में प्रथम स्थान दीक्षा को मिला। मुस्कान द्वितीय और सुनैना तृतीय रहीं। कार्यक्रम प्रभारी रितु ने बताया कि यह कार्यक्रम दो दिवसीय होता है।
हर वर्ष फरवरी माह में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पहले दिन साहित्यिक विधाओं एवं दूसरे दिन मंच के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सैनी ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित करके किया।
प्राचार्य राजेश कुमार सैनी जी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में समय-समय पर इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां होती हैं। यह छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए यह आपकी मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।
विज्ञापन
प्राचार्य ने छात्राओं को विभिन्न विधाओं में भाग लेने वाले छात्राओं को शुभकामनाएं दी। नृत्य और संगीत प्रतियोगिताओं में
निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. सुभाष, जसबीर और रीनू ने निभाई। कार्यक्रम में छात्राओं ने रागनियां गाकर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
निर्णायक मंडल में शामिल डाॅ. सुभाष ने बताया कि सभी विजेता छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी रीतू रानी ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर समस्त महाविद्यालय परिवार का धन्यवाद किया।