फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guhla shines in the competition on Mathematics Day

Kaithal News: गणित दिवस पर प्रतियोगिता में छाया गुहला

Wed, 31 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 31 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Guhla shines in the competition on Mathematics Day
गुहला चीका। राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय गणित प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। प्रधानाचार्य नरेंद्र दीक्षित ने बताया कि कक्षा नौंवी से 12वीं के छात्र लवप्रीत, नूर व मनप्रीत ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यशप्रीत ने रंगोमेट्री में दूसरा स्थान, गीतांजलि ने पोस्टर मेकिंग में तीसरा स्थान, सुखविंदर सिंह ने पजल्स में तीसरा स्थान प्राप्त कर ना सिर्फ स्कूल का नाम रोशन किया बल्कि छात्रों ने अपनी बुद्धिमत्ता व कला का भी परिचय दिया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य नरेंद्र दीक्षित ने उन्हें प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। इस अवसर पर अश्विनी कुमार, सचिन कुमार, कवलजीत कौर भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed