फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guhla SDM's warning had no effect

Kaithal News: गुहला एसडीएम की चेतावनी का नहीं दिखा असर

Sat, 05 Apr 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Guhla SDM's warning had no effect
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गुहला-पटियाला रोड की खस्ता हालत पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की थी। तीन दिन बाद भी गुहला के एसडीएम की चेतावनी का भी असर नहीं दिखा है। आदेश के बावजूद कैथल-पटियाला मार्ग पर सड़क पर पैच वर्क तक शुरू नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए 15 दिन के अंदर रोड दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभाग के एक्सईएन को 21 अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश लिखित पत्र के रूप में जारी किए गए हैं और जल्द जवाब देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


यह मामला डीसी व लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया है। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने जारी किए गए पत्र में कहा था कि विभिन्न स्रोतों के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है कि चीका-कैथल और चीका-पटियाला रोड की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इसकी वजह से आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इस मार्ग पर जिले के दर्जनों की संख्या में गांव आते हैं।

प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही इस सड़क के माध्यम से होती है। यह मार्ग पंजाब को हरियाणा से जोड़ने वाले मार्गों में से प्रमुख है। विशेषकर रोजाना यहां से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।


सड़क सुरक्षा नियमों के लिहाज से इस सड़क की हालत सही नहीं है। सड़क में अधिक गड्ढे होने के कारण ध्वनि प्रदूषण भी ज्यादा होता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग डिवीजन-2 के कार्यकारी अभियंता को 21 अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed