फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guhla repeated history for the third time

Kaithal News: गुहला ने तीसरा बार इतिहास दोहराया

Wed, 09 Oct 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Guhla repeated history for the third time
कैथल, गुहला-चीका। गुहला-चीका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र हंस विधायक बने हैं। इस चुनाव में 2009 में शुरू की गई परंपरा काे गुहला-चीका की जनता ने वर्ष 2024 में भी दोहराया। जनता ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर पहला चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को जिताने का तीसरी बार इतिहास बनाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है वर्ष 2009 के बाद से गुहला-चीका सीट पर वह प्रत्याशी ही जीता है, जिसने एक चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा है। इसमें वर्ष 2009 चुनाव लड़ने वाले कुलवंत बाजीगर वर्ष 2014 में जीते जबकि वर्ष 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ने वाली डॉ. रेखा रानी के ससुर ईश्वर सिंह वर्ष 2019 में जजपा से जीते। अब इसी प्रकार से वर्ष 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ने वाले देवेंद्र हंस ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


देवेंद्र हंस ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर को 22 हजार 880 मतों से हराने का काम किया है। देवेंद्र हंस को 64 हजार 611 मत मिले तो वहीं कुलवंत बाजीगर 41 हजार 731 मत लेने में ही कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश ढांडे रहे तीसरे नंबर पर

गुहला से नौ प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें नरेश ढांडे 12 हजार 437 मत हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे। चौथे नंबर पर जजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार को 5768, पांचवें नंबर पर आम आदमी प्रत्याशी राकेश कुमार को 4540, छठे नंबर पर इनेलो प्रत्याशी पूनम रानी को 2409 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत सिंह 1051, शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह 399 तथा मिशन एकता पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार 228 मतों के साथ सबसे कम नंबर पर रहे। यहां की जनता ने 702 मत नोटा को दिए। संवाद


बाजीगर समाज का तोड़ा गढ़

गुहलाा। गुहला बाजीगर समाज का गढ़ रहा है। यहां से बाजीगर समाज के प्रत्याशी ही विधायक बने रहे हैं। बाजीगर समाज से दिल्लू राम बाजीगर सर्वाधिक बार विधायक बने तो वहीं एक बार कुलवंत सिंह विधायक बने। यह सीट बाजीगर समाज से जोड़कर देखी जाती थी लेकिन अब देवेंद्र हंस ने बाजीगर समाज के राजनीतिक गढ़ को जीतने का काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed