{"_id":"67f038124f2c45b1f60448df","slug":"guhla-police-station-in-charge-si-rampal-caught-taking-bribe-of-30-thousand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-617272-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला के थाना प्रभारी एसआई रामपाल 30 हजार की रिश्वत लेते काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला के थाना प्रभारी एसआई रामपाल 30 हजार की रिश्वत लेते काबू
Sat, 05 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका, कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने शुक्रवार शाम को गुहला के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल को मारपीट का मामला रद्द करने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी थाना प्रभारी इस केस में 20 हजार रुपये पहले ही ले चुका था।
एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल प्रभारी सूबे सिंह सैनी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें चीका निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ एक मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया था। मामले को रद्द करने को लेकर गुहला के थाना प्रभारी रामपाल ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की है।
उसने बताया कि वह गरीब आदमी तथा रिश्वत देने में समर्थ नहीं है, लेकिन इसके बावजूद थाना प्रभारी नहीं मानता। उसने थाना प्रभारी को इससे पहले 20 हजार की राशि दे दी थी। इसके बाद आरोपी ने 30 हजार और मांगे हैं।
विज्ञापन
सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी को रंगे हाथों काबू करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर हुए दबिश के लिए पार्टी का गठन किया।
जैसे ही शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने आरोपी थाना प्रभारी रामपाल को रिश्वत की 30 हजार की राशि दी तो इशारा पाते ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना प्रभारी को काबू कर लिया। टीम ने उसके कब्जे से रिश्वत के 30 हजार रुपये बरामद कर लिए। विभाग की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
——————————