Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guhla MLA retired from politics, handed over inheritance to son and daughter-in-law and sought blessings

Kaithal News: गुहला विधायक ने राजनीति से लिया संन्यास, बेटे-बहू को विरासत सौंप मांगा आशीर्वाद

Mon, 29 Apr 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Guhla MLA retired from politics, handed over inheritance to son and daughter-in-law and sought blessings
गुहला/चीका। विधायक ईश्वर सिंह ने रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में समर्थकों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया। साथ ही भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब उनकी राजनीतिक विरासत को उनके पुत्र रणधीर सिंह और पुत्रवधू रेखा रानी आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने समर्थकों से हाथ खड़े करवाकर बेटे रणधीर सिंह और बहू रेखा रानी के लिए समर्थन व आशीर्वाद मांगा। इस दौरान विधायक और उनके कई समर्थक भावुक भी हो गए।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह ने कहा कि 1977 में जब पहली बार विधायक बने थे तो गुहला सिर्फ नाम का हलका था। विधायक रहते उन्होंने भजन लाल पर दबाव बनाकर गुहला को सब डिविजन बनवाया। उसके बाद यहां पर दीवानी अदालत, हाउसिंग बोर्ड कालोनी व बिजली घर स्थापित करवाए, जिसके बाद इस क्षेत्र में विकास के रास्ते खुले। दावा किया कि 47 सालों के लंबे राजनीतिक जीवन में उनकी चादर पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि गुहला हलके के कई प्रोजेक्ट अभी अधूरे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी वोट मांगने आए उससे इन प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए सवाल जरूर पूछना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए डेयरी विकास संघ के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह ने जजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर पिता की अनदेखी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन बलदेव सिंह बल्ली सीवन ने किया। बैठक में चेयरपर्सन रेखा रानी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed