फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grants are being given to Panchayati Raj Institutions for installing solar street lights.

Kaithal News: पंचायती राज संस्थाओं को सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगवाने पर दिया जा रहा अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Grants are being given to Panchayati Raj Institutions for installing solar street lights.
कैथल। ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायतों को रोशन करने के उद्देश्य से नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र संस्थाओं को अनुदान पर सोलर स्ट्रीट लाइट उपलब्ध करवाई जाएंगी। ग्राम पंचायतें, पंचायत समितियां, जिला परिषद, सरकारी संस्थाएं और गैर-लाभकारी संस्थाएं (एनजीओ) इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, जोकि ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसी डॉ. सुशील मलिक ने बताया कि विभाग ने महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान विभाग, हरियाणा सरकार के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट्स का रेट कॉन्ट्रैक्ट किया है। उसकी वैधता 28 जनवरी 2027 तक रहेगी। योजना के अंतर्गत 12 वाट एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइट जिसमें 75 वॉट सोलर पैनल, 12.8 वोल्ट 30 एएच बैटरी और रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल है। इसकी कुल लागत 17 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इस पर सरकार की ओर से 4 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा, जबकि लाभार्थी को 13 हजार रुपये का अंशदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed