{"_id":"69079fbd3ce24df6190b2333","slug":"grand-welcome-to-the-winning-students-at-rksd-college-kaithal-news-c-245-1-kht1012-140098-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विजेता विद्यार्थियों का आरकेएसडी कॉलेज में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विजेता विद्यार्थियों का आरकेएसडी कॉलेज में भव्य स्वागत
Sun, 02 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ सदस्यों के साथ विजेता विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय 38वें राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में ओवरऑल ट्रॉफी जीतने वाले आरकेएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों का महाविद्यालय पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल रहा।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाले, उपप्रधान श्याम बंसल, महासचिव पंकज बंसल, पूर्व प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल और समाजसेवी डॉ. एस.एस. पाहवा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक विधाओं के ओवरऑल इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार अत्रि, सह-संयोजिका प्रो. ऋचा लांग्यान, डॉ. राजीव शर्मा और सभी संयोजकों को भी सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय ने इस वर्ष कुल 34 विधाओं में से 24 में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इनमें 8 विधाओं में प्रथम, 6 में द्वितीय, 6 में तृतीय और 1 में चतुर्थ स्थान हासिल किया गया। कॉलेज ने लगातार दूसरे वर्ष भी ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जिससे आरकेएसडी कॉलेज ने एक नया इतिहास रच दिया। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे कैथल जिले के लिए गौरव का विषय है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से यह सिद्ध किया है कि लगन और टीमवर्क से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में रहा शानदार प्रदर्शन
n
प्रथम स्थान: रिचवल, ओल्ड एंटिक, पगड़ी बांधना, स्किट, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, फॉक कॉस्टयूम, पॉप सॉन्ग, फॉक हैंडीक्राफ्ट।
n
द्वितीय स्थान: शॉर्ट फिल्म, ड्यूट रागनी, फैशन शो, चौपाल, टिट-बिट, सांग।
n
तृतीय स्थान: गजल, हरियाणवी लूर डांस, रागनी, रसिया, कोरियोग्राफी, मोनो एक्टिंग।
n
चतुर्थ स्थान: हरियाणवी लोकगीत।