फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Grand Shri Sai Palki Yatra to be taken out today; Bhajan Sandhya and Langar Bhandara in the evening.

Kaithal News: आज निकलेगी भव्य श्री साईं पालकी यात्रा, शाम को भजन संध्या व लंगर भंडारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Grand Shri Sai Palki Yatra to be taken out today; Bhajan Sandhya and Langar Bhandara in the evening.
कैथल। श्री साईं रसोई सेवा समिति की ओर से वीरवार को श्री साईं पालकी यात्रा, श्री साईं भजन संध्या और श्री साईं लंगर प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के लिए समिति की बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा, मंच व्यवस्था, प्रसाद वितरण और स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया। समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे श्री साईं मंदिर, बड़ी देवी मंदिर के निकट से पालकी यात्रा के साथ होगा। यात्रा गौशाला रोड, श्री हनुमान मंदिर पार्क रोड़ और कमेटी चौक से होते हुए श्री गीता भवन मंदिर स्थित दीपक भगत हॉल पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु साईं नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ बाबा की पालकी का स्वागत करेंगे। शाम 7 बजे से श्री गीता भवन मंदिर के दीपक भगत हॉल में विशाल श्री साईं भजन संध्या होगी। इसमें भजन गायक नानावीर शिरडी वाले और दर्पण शर्मा साईं भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए श्री साईं लंगर प्रसाद भंडारे की व्यवस्था रहेगी। समिति पदाधिकारियों ने शहर व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed