फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gram Panchayat Junedpur honored for excellent performance

Kaithal News: ग्राम पंचायत जुनेदपुर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित

Sun, 17 Aug 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Junedpur honored for excellent performance
04 कैथल। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लखविंदर सिंह को सम्मानित करते मुख्यातिथि - फोटो : mathura
सीवन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैथल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन कैथल की ओर से ग्राम पंचायत जुनेदपुर को ग्रामीण विकास कार्यों एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने गांव के सरपंच लखविंदर सिंह को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सरपंच लखविंदर सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत जुनेदपुर में निरंतर विकास कार्य चल रहे हैं और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव की गलियां, चौपालें और सार्वजनिक स्थान पूरी तरह स्वच्छ रखे जाते हैं। इसी उत्कृष्ट कार्य और स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन कैथल ने सम्मानित कियाहै। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed