{"_id":"6aa2ef36ed6cd4a9dd02a4f1","slug":"grain-market-operations-stalled-due-to-strike-by-paddy-threshing-laborers-farmers-anxiety-mounts-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154933-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धान झराई मजदूरों की हड़ताल से अनाज मंडी का काम ठप, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धान झराई मजदूरों की हड़ताल से अनाज मंडी का काम ठप, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
अनाज मंडी चीका में झराई मजदूर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते हुए । संवाद
गुहला-चीका। स्थानीय अनाज मंडी में धान की झराई (सफाई) का कार्य करने वाले मजदूरों ने दिहाड़ी और प्रति कट्टा झराई की दर बढ़ाने की मांग के लिए हड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों की हड़ताल के कारण मंडी में पूरे दिन झराई, तौल और लोडिंग का कार्य प्रभावित रहा जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी में धान की ढेरियां बिकने के बावजूद झराई नहीं होने के कारण उनका मापतोल नहीं हो सका।
मजदूरों का कहना है कि यदि हड़ताल लंबे समय तक जारी रही तो मंडी में धान का अंबार लग सकता है और किसानों को अपनी फसल की सफाई व झराई के लिए निजी स्तर पर प्रबंध करने पड़ सकते हैं। मजदूर नेताओं आजाद लोट, राममेहर, हरदीप सिंह, सोनू, विक्की बंटी, राजेश कुमार, रमेश कुमार, सुरेश कुमार और शीशपाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनकी मजदूरी और झराई की दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।
मजदूर नेताओं ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह करीब 5 से लेकर शाम 8 बजे तक मंडी में झराई, तौल, लोडिंग और अन्य कार्य करते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें 1509 किस्म की धान की झराई के लिए मात्र 3 रुपये 62 पैसे प्रति कट्टा व 4 रुपये 16 पैसे बोरी के मिलते हैं। उन्होंने मांग की कि झराई की दर बढ़ाकर 7 रुपये प्रति कट्टा और अन्य श्रेणियों में 10 रुपये प्रति बोरी की जाए।
विज्ञापन
मजदूरों का कहना है कि धूल-मिट्टी और कठिन परिस्थितियों में लंबे समय तक काम करने के बावजूद उन्हें मेहनत के अनुरूप मजदूरी नहीं मिल रही। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। वीरवार दोपहर को अनाज मंडी कार्यालय में मजदूर व मंडी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें मजदूरी बढ़ाने के लिए फैसला हुआ। बाद में मजदूर हड़ताल खत्म कर धान की झराई के कार्य में लग गए।
इस संबंध में मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने बताया कि झराई मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग के लिए ज्ञापन दिया है। मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी का अधिकार हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के पास है। मजदूरों की मांगों संबंधी ज्ञापन को उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है और आगे का निर्णय बोर्ड स्तर पर लिया जाएगा।
मजदूर नेता प्रधान आजाद लोट ने कहा कि मंडी कार्यालय में मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन जगमाल राणा, वाइस चेयरमैन मांगे राम जिदल, मंडी सचिव सतबीर राविश व मंडी एसोसिएशन व मजदूरों के बीच 5-5 सदस्यों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि मजदूरों को 4 रुपये 75 पैसे प्रति कट्टा व 5 रुपये 75 पैसे बोरी की मजदूरी बढ़ाने का निर्णय किया है। इसमें सभी मजदूरों ने सहमति जताते हुए मंडी मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन, मंडी सचिव और मंडी एसोसिएशन के प्रधान का आभार व्यक्त किया है।
अभी रेट के लिए नहीं हुआ कोई निर्णय : कर्मचंद
प्रधान कर्मचंद गर्ग ने कहा कि अभी मजदूरों के साथ बातचीत चल रही है। जैसे ही मंडी एसोसिएशन का फैसला होगा, वो सभी को बता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी रेट के लिए कोई भी निर्णय नहीं हुआ है।