{"_id":"6689c9351fd1497c2b02ed34","slug":"grabbed-more-than-53-lakhs-by-adding-to-telegram-groups-kaithal-news-c-18-1-knl1004-425443-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टेलीग्राम ग्रुपों में जोड़कर 53 लाख से ज्यादा हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टेलीग्राम ग्रुपों में जोड़कर 53 लाख से ज्यादा हड़पे
Sun, 07 Jul 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब करने और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर अज्ञात आरोपियों ने एक युवक को टेलीग्राम ग्रुपों में जोड़कर उसकी डिटेल हासिल कर ली। बाद में अलग-अलग तरीके से उससे 53 लाख से ज्यादा की रकम ठग ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-19 निवासी चिराग वर्मा ने साइबर थाना में शिकायत दी कि दो जून 2024 को उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे कहा कि क्या आप ऑनलाइन पार्टटाइम जॉब करना चाहते हो। इस पर उसने कहा कि किस तरह की जॉब उसे मिलेगी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसको अंजू नाम की एक टेलीग्राम आईडी पर अपना मोबाइल नंबर भेजने को कहा। उसने अपना नंबर भेज दिया। आरोपी ने उसके साथ चैट शुरू कर दी और उसका नाम, उम, व्यवसाय और भाषा की सारी सूचना ले ली। फिर अंजू नाम की लड़की ने कमीशन देने के लिए उसकी यूपीआई आईडी ले ली।
आरोपी ने चैट में लिखा कि आपको गूगल मैप पर जाकर होटल की रेटिंग व रिव्यू करना है। पहले रिव्यू पर आपको 200 रुपये मिलेंगे। अगले एक से छह टास्क करने पर पर आपको 500 रुपये, पांच टास्क की सैलरी 200 व एक डाटा टास्क की कमीशन 300 रुपये मिलेंगे। उसने पहला टास्क पूर कर दिया जिस पर आरोपी ने उसके खाते में 200 रुपये डाल दिए। फिर अगला टास्क पूरा करने के लिए उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि अगर वह किसी टास्क में 1050 रुपये लगाएगा तो उसे 1565 रुपये वापस मिलेंगे। आरोपी ने उससे 1050 रुपये ट्रांसफर करवा लिए और उसे एक लिंक भेज दिया। लिंक में आरोपी ने उसकी ईमेल आईडी को ही यूजर नेम बनाने के लिए कहा। उसने लिंक खोलकर अपना ईमेल पता, पासवर्ड व सिक्योरिटी कोड भर दिया और रजिस्टर करके स्क्रीन शॉट अंजू वाली आईडी पर भेज दिया। उसके बाद अंजू ने उसे अन्य लिंक संदीप सिंह के नाम से दिया। उसने संदीप सिंह वाली आईडी पर मैसेज डाला तो आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर व यूजर नेम पूछ लिया।
आरोपियों ने अलग-अलग तरीके से उसके 29 हजार 632 रुपये टास्क में लगवा दिए और उसे कोई पैसा वापस नहीं दिया। इस बारे में उसने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने उसे लाखों रुपये का मुनाफा दिखाकर और मुनाफे को निकलवाने के लिए उससे 53 लाख 15 हजार 91 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। रुपये लगाने के बाद भी जब उसकी जमा राशि नहीं निकली तो उसे ठगी होने का पता चला। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उसके 53 लाख 15 हजार 91 रुपये ठग लिए। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।