{"_id":"6523131ab39816443b04f3da","slug":"government-will-give-e-scooty-to-laborers-daughters-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5581-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्रमिकों की बेटियों को सरकार देगी ई-स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्रमिकों की बेटियों को सरकार देगी ई-स्कूटी
Mon, 09 Oct 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सरकार के आदेशों के तहत अब श्रमिकों की बेटियों को श्रम और कल्याण विभाग की तरफ से ई-स्कूटियां दी जाएंगी। ये ई-स्कूटियां मुख्यमंत्री की तरफ से श्रमिकों के कल्याण के लिए जारी की योजना के तहत वितरित की जाएंगी।
इस योजना के तहत विभाग की तरफ से जिले में 34 ई-स्कूटियां दी जा चुकी हैं। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सितंबर महीने में ही की थी। बता दें कि इस योजना के तहत स्कूटी केवल उसी छात्रा को दी जाएगी, जिनके माता-पिता श्रमिक हैं और उनका पंजीकरण श्रम और कल्याण विभाग में हो चुका है। इसके तहत छात्रा की दाखिला कॉलेज में होना जरूरी है।
इस योजना के तहत जिले में 20 हजार से अधिक श्रमिकों के परिवारों को ई-स्कूटी वितरित की जाएगी। इसके लिए श्रमिक परिवार को अपनी ही पंजीकरण आईडी के माध्यम से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
पूरे जिले में रजिस्टर्ड हैं 50 हजार श्रमिक
श्रम और कल्याण विभाग के अनुसार कैथल जिले में करीब 56 हजार श्रमिक परिवार है। इन सभी परिवारों का ही पंजीकरण विभाग में है। इसमें से करीब 20 हजार परिवार ऐसे हैं। इनकी बेटियां कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उन्हें ही विशेष योजना के तहत ई-स्कूटियां दी जानी हैं।
वर्जन
श्रम और कल्याण विभाग के जिला अधिकारी जिले सिंह जांगड़ा ने बताया कि सरकार ने पिछले महीने ही श्रमिकों को ई-स्कूटी देने के लिए योजना बनाई है। इस योजना के तहत जिले में भी 20 हजार से अधिक श्रमिकों परिवारों की बेटियों को ई-स्कूटी वितरित की जाएगी। इसके लिए श्रमिकों को स्वयं ही पंजीकरण करना होगा।