फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government tubewell of Duserpur is not working, water shortage in summer

Kaithal News: दुसेरपुर का सरकारी ट्यूबवेल ठप, गर्मी में पानी की किल्लत

Sun, 15 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Government tubewell of Duserpur is not working, water shortage in summer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। दुसेरपुर गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव का एकमात्र सरकारी ट्यूबवेल पिछले डेढ़ वर्ष से रेत और मिट्टी युक्त पानी आपूर्ति कर रहा था, लेकिन अब यह ट्यूबवेल पूरी तरह ठप हो चुका है। इस चिलचिलाती गर्मी में जब पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, उस समय गांव में इंसानों और पशुओं दोनों के लिए पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।

पूर्व सरपंच नरेश शर्मा, रामफल मेहला, कूड़ा राम, महेंद्र सिंह, नारायणदत्त शर्मा, बाबू राम व धर्मपाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए केवल एक ही सरकारी ट्यूबवेल है। यह ट्यूबवेल लंबे समय से खराब स्थिति में था और लगातार रेत व मिट्टी के साथ पानी आपूर्ति कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, विभागीय कर्मचारी गड्ढे में बार-बार रेत भर कर अस्थायी समाधान करते रहे, लेकिन नया ट्यूबवेल लगाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जबकि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें की गई थीं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव में ना तो इंसानों के लिए पीने का पानी है और ना ही पशुओं के लिए। गर्मी के मौसम में स्थिति और विकराल हो गई है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ और जेई ने गांव का दौरा कर ट्यूबवेल का किया निरीक्षण

ट्यूबवेल के पूरी तरह ठप होने के बाद विभाग भी हरकत में आ गया है। एक दिन पहले विभाग के एसडीओ और जेई ने गांव का दौरा कर ट्यूबवेल का निरीक्षण किया और उसे कंडम घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि नया ट्यूबवेल लगाने के लिए पहले ही एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तत्काल समाधान के तौर पर विभाग गांव के आसपास किसी निजी ट्यूबवेल से अस्थायी रूप से पेयजल आपूर्ति जोड़ने की तैयारी में है, ताकि गांववासियों को आवश्यक मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed