फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government should work to connect Agroha with railway route: Bajrang

अग्रोहा को रेलवे मार्ग से जोड़ने का कार्य करे सरकार : बजरंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Government should work to connect Agroha with railway route: Bajrang
03-कैथल। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बजरंग दास गर्ग - फोटो : Kaithal
कैथल। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मंगलवार को जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन भवन में जिले के व्यापारियों की बैठक की। इसमें व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और अग्रोहा में आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम पर चर्चा की। उन्होंने सरकार से उसके वायदे अनुसार अग्रोहा को रेलवे मार्ग से जोड़ने व राखीगढ़ी की तर्ज पर अग्रोहा टीले की खुदाई का कार्य शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा महाराजा अग्रसेन की राजधानी थी। महाराजा अग्रसेन ने आपसी भाइचारा का संदेश देते हुए गरीबों को ऊंचा उठाने का काम किया। महाराजा अग्रसेन ने हर जरूरतमंद को ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया। यदि कोई उनकी नगरी में कोई भी गरीब व्यक्ति आता था उसे हर घर से एक ईट एक मुद्रा भेंटकर सबको एक बराबर बनाने का काम किया। महाराजा अग्रसेन के महल के टीले को राखीगढ़ी की तर्ज पर अग्रोहा टीले की खुदाई का कार्य जल्द शुरू करवाना चाहिए। इससे अग्रोहा एक पर्यटन स्थल बनेगा। वहीं, केंद्र सरकार की घोषणा के बावजूद अग्रोहा को रेलवे मार्ग से नहीं जोड़ा गया जबकि रेल बजट में हिसार, अग्रोहा व सिरसा तक 93 किलोमीटर रेलवे लाइन की मंजूरी सरकार ने दे दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार को अग्रोहा में इंडस्ट्रीज जोन बनाने के साथ-साथ टेक्सटाइल हब बनाना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा में शरद पूर्णिमा पर नौ अक्तूबर को विशाल वार्षिक महाकुंभ होगा। मेले में दोपहर दो बजे महासम्मेलन होगा। इस मौके अग्रोहा धाम कैथल के जिला प्रधान राम कुमार बंसल, शहरी प्रधान सचिन मित्तल, प्रदेश सह सचिव श्रवण गोयल, प्रदेश प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता, वीरभान जैन, सोनू बंसल, सन्नी मंगला, सचिन बंसल, शुभम गुप्ता हैप्पी बंसल, राजीव गर्ग, ललित कुमार, रिंकू जैन, नितेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed