फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government should get the paddy scam investigated by CBI: Chaduni

धान घोटाले की जांच सीबीआई से कराए सरकार : चढ़ूनी

Wed, 14 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Government should get the paddy scam investigated by CBI: Chaduni
गुहला चीका। चीका में पत्रकारों से बात करते हुए भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका (कैथल)। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने प्रदेश में करीब पांच हजार करोड़ रुपये के धान घोटाले का आरोप लगाते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंडियों में व्यापारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों को बड़े पैमाने पर लूटा गया, लेकिन सरकार इस गंभीर मामले पर आंखें मूंदे बैठी है। दोषियों को सजा दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

चढ़ूनी मंगलवार को चीका के वार्ड नंबर-17 में भाकियू चढ़ूनी आईटी सेल के जिला प्रभारी जरनैल सिंह जैली के पोते जोरावर सिंह की पहली लोहड़ी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाकियू महाभ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित आंदोलन की तैयारी कर रही है। इसमें धान घोटाला, निजी स्कूलों व अस्पतालों की कथित लूट, आयात कर, बिजली का निजीकरण, बीज बिल सहित अन्य जनहित और किसान विरोधी मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों पर रणनीति बनाने के लिए 18 व 19 जनवरी को भाकियू चढ़ूनी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद 20 जनवरी को कैथल में विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं, 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की जयंती पर पिपली में किसान रैली आयोजित कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी।
विज्ञापन


चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रही है, जबकि छोटे किसानों से जबरन कर्ज वसूली की जा रही है, जो उनके साथ अन्याय है। उन्होंने दोहराया कि धान घोटाले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल, चमकौर सिंह, जींद जिलाध्यक्ष अनीता सुदकैन, जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल, केवल सिंह, गुरबचन सिंह, सुभाष भागल, रतन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed