{"_id":"67f573f7b56682cd5b0ae204","slug":"government-purchase-of-wheat-started-one-week-after-the-scheduled-time-kaithal-news-c-18-1-knl1004-620230-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निर्धारित समय के एक सप्ताह बाद शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निर्धारित समय के एक सप्ताह बाद शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद
Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। निर्धारित समय के एक सप्ताह बाद मंगलवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई। जिले की मंडियों में मंगलवार शाम तक करीब तीन हजार क्विंटल की आवक हुई है। इसमें इसमें से 2800 क्विंटल गेहूं बिकी। यह सारी फसल डीएफएसी ने खरीदी है।
गौरलब है कि चार अप्रैल के बाद से ही मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई थी, लेकिन नमी अधिक होने के कारण इसकी खरीद का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। हालांकि अभी इस समय गेहूं में अधिक नमी होने पर आढ़ती किसानों से मंडी में गेहूं न लाने की अपील कर रहे हैं, क्योंकि सरकार के नियमों के तहत 12 या इससे कम प्रतिशत नमी वाली गेहूं की सरकारी खरीद की जाती है। वहीं, अभी कई मंडियों में गेहूं की फसल की अधिकतर ढेरियों 15 से 18 प्रतिशत नमी आ रही है।
जिले में पिछले वर्ष 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों पर हुई थी। इस बार भी अधिकारियों ने इतनी ही खरीद की संभावना जताई है। कैथल में हरियाणा वेयर हाउस, हैफेड और फूड एंड सप्लाई तीन एजेंसियां गेहूं की खरीद का कार्य करेंगी। इसके लिए कैथल शहर की नई, पुरानी और अतिरिक्त अनाज मंडी के अलावा पांच खरीद केंद्र भी बनाए गए हैं। ये केंद्र गांव बाबा लदाना, पाडला, गुहना, क्योड़क व फर्श माजरा में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने कहा कि मंगलवार को करीब एक सप्ताह बाद सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। मंडी में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसानों, आढ़तियों व मजदूरों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वहीं खरीद के लिए एजेंसी को बारदाना, लेबर सहित ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुचारू रखने के भी निर्देश दिए जा चुके हैं। अब तक करीब 2800 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।