Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government procurement of paddy in mandis without the convenience of farmers: Kasana

Kaithal News: किसानों की सुविधा के बिना मंडियों में धान की सरकारी खरीद ः कसाना

Sat, 20 Sep 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy in mandis without the convenience of farmers: Kasana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) की हल्का स्तरीय बैठक किसान भवन, पूंडरी में जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना (एडवोकेट) मुख्य रूप से शामिल रहे।

बैठक के बाद ब्लॉक प्रधान रणधीर बरसाना और युवा जिला महासचिव बलिंद्र हजवाना के नेतृत्व में मार्केट कमेटी सचिव गुलाब नैन को मंडी की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि यदि सरकार ने धान की खरीद जल्द शुरू नहीं की, तो भाकियू किसान 22 सितंबर को कुरुक्षेत्र जीटी रोड जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि धान सीजन को ध्यान में रखते हुए मंडियों में पीने के पानी, शौचालय की साफ-सफाई, बिजली, लदान-उठान जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएँ। मंडियों में कंप्यूटर कांटे से ही धान की तुलाई होनी चाहिए। शेड के नीचे पड़े गेहूं के कट्टे, फीड पर पड़ा सरिया, सीमेंट और पत्थरों को तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसाना ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण किसानों को हर बार परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि धान खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए पूर्व में ही सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर दी जाएँ। मंडियों में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी, रात के समय रोशनी और टॉयलेट की सफाई के साथ कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को धान बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि धान की आवक शुरू हो चुकी है और सरकार किसान हित में बिना देरी किए सरकारी खरीद शुरू करवाए, ताकि बेमौसमी बरसात और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल ने यह भी कहा कि खरीदी गई धान का समय पर उठान और लदान सुनिश्चित किया जाए और भुगतान समय पर किया जाए, जिससे किसानों को आर्थिक दबाव न पड़े।


उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल अच्छी तरह साफ-सुथरी करके ही मंडियों में लाएं, ताकि गुणवत्ता के आधार पर उचित मूल्य मिल सके। इस अवसर पर सतपाल पुंडरी, रामपाल मुदडी, सुरेंद्र हजवाना, शीलू गोलन, गुरमुख फरल, ओमप्रकाश बरसाना, निर्मल फरल, जिले सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed