{"_id":"6429d307ab539e977005e914","slug":"government-opened-treasury-for-the-development-of-religious-places-kaithal-news-c-18-1-79590-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धर्मस्थलों के विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धर्मस्थलों के विकास के लिए सरकार ने खोला खजाना
विज्ञापन
कैथल। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। विधायक लीलाराम और नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कैथल शहर के वार्ड नंबर 23 में 85 करोड़ से निर्मित कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया। विधायक लीलाराम ने श्री ग्यारह रूद्री मंदिर में 15 लाख से निर्मित रसोई घर का उद्घाटन, नीलकंठ मंदिर में 35 लाख की लागत से बने लंगर भवन व वार्ड 23 में ही रेलवे गेट के अंदर 35 लाख से बनने वाली रेबारी समाज की धर्मशाला का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक लीला राम ने कहा कि रसोई घर में अभी और कार्य करने की जरूरत है। इसलिए रसोईघर के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा करते हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी बड़ी ही ईमानदारी और लगन के साथ हरियाणा के सभी हलकों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। यही कारण है कि आज कैथल हल्के में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।
विधायक ने बताया कि कैथल हल्के की आठ सड़कें जिनको कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी। वह सड़कें उन्होंने तुरंत ही मुख्यमंत्री जी से मंजूर करवा कर शुरू करवा दी है। यह भी कहा कि शहर के विकास कार्य को रुकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्य जारी हैं। पुराने शहर के सभी ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के गेटों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। एक रेलवे गेट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा भी शहर में विकास परियोजनाएं जारी हैं। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश गर्ग, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के प्रधान विनोद मित्तल, रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन डा. मुकेश अग्रवाल, पार्षद लीलू सैनी, मुकेश जैन, राम कुमार नैन, हरपाल शर्मा, नरेश मित्तल, संजय भारद्वाज, वीरेंद्र बत्रा, राम भगत सैनी, पार्षद लीलू सैनी, पार्षद रामफल सैनी, पार्षद रिंकू सैनी, पार्षद राज सैनी, विकास कठवाड़, सत्तू कठवाड़, अनिल आहूजा, अशोक भारती, जग्गा सैनी, विजय सैनी, परदीप यादव, साहिल राणा, विजय भारद्वाज, मीनू क्योडक़, प्रदीप भट्ट, ऊषा मचल, शेर सिंह रबारी, कुशल पाल सेन भी मौजूद रहे।