फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government, look here also, Vaman Tirtha of Songal village is in bad shape

Kaithal News: इधर भी देखो सरकार, सौंगल गांव का वामन तीर्थ बदहाल

Thu, 12 Jun 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Government, look here also, Vaman Tirtha of Songal village is in bad shape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) की 48 कोस परिक्रमा में शामिल सौंगल गांव स्थित वामन तीर्थ इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्षों पूर्व जिस तीर्थ को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए 48 कोस की परिक्रमा में शामिल किया गया था, वहां आज खंडहर, झाड़ियां और गंदगी ही नजर आती हैं।

सिर्फ कागज़ों में विकास, धरातल पर शून्य ः वामन नामक यह तीर्थ कैथल से लगभग 18 कि.मी. दूर सौंगल गांव के दक्षिण- पश्चिम में स्थित है। अगस्त 2019 में वामन तीर्थ को केडीबी ने 48 कोस परिक्रमा का हिस्सा बनाया था लेकिन इसके बाद से अब तक कोई भी ठोस विकास कार्य शुरू नहीं किए गए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बोर्ड की ओर से सिर्फ कागजों में नाम दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं है, जब तक कि वहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धार्मिक गरिमा के अनुरूप सुधार न किया जाए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में नाराज़गी ः स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तीर्थ स्थल की उपेक्षा न केवल क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को आहत करती है, बल्कि धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाती है। तीर्थस्थल की बदहाल स्थिति और फैली गंदगी से यहां आने वाले श्रद्धालु भी निराश होकर लौटते हैं। लोगों की मांग है कि सरकार और केडीबी को इस तीर्थ के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वामन तीर्थ न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, इतिहास और मान्यताओं का भी अहम प्रतीक है। इसकी उपेक्षा, केवल तीर्थ की नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक धरोहरों की उपेक्षा भी मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed