फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government is trying to shield the guilty: Dr. Sushil

सरकार दोषियों को बचाने का कर रही प्रयास : डॉ. सुशील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government is trying to shield the guilty: Dr. Sushil
कैथल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लेते पार्टी कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति
कैथल। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कैथल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों के बारे में तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा लूट मामले में सरकार बड़े दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। साथ ही आरोप लगाया कि हरियाणा के हिस्से का पानी राजस्थान को देने का फैसला प्रदेश के हितों के खिलाफ है, जिसे आम आदमी पार्टी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने और जनहित के मुद्दों के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। इस दौरान जगमग मटौर को सर्वसम्मति से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए जिले में संगठन को और मजबूत बनाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। प्रदेश में फिरौती, धमकियों और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कैथल में भी नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को उजागर करें और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में सुरेंद्र अहलावत व अन्य माैजूद रहे।

कैथल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लेते पार्टी कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

कैथल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाग लेते पार्टी कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed