फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Got the call came from Iraq peace

इराक से आया फोन तो मिला सुकून

Fri, 20 Jun 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
Got the call came from Iraq peace
सीवन के शुक्रवार सुबह ककयोर माजरा गांव में लोगों ने गुरुद्वारे में जाकर इराक में फंसे मस्तान सिंह की कुशलता के लिए अरदास की।
विज्ञापन


लोगों को जब यह पता चला कि उनके गांव का एक होनहार लड़का इराक में फंसा है तो गांव के लोगों ने धार्मिक स्थल गुरुद्वारा में बैठक की।

उन्होंने वाहेगुरु से प्रार्थना कर मस्तान के ठीक ठाक घर लौटने की कामना की। मस्तान के पिता अवतार सिंह ने बताया कि प्रार्थना सभा में गांव के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मस्तान का फोन भी आया और उसने परिवार के लोगों से बात भी की। मस्तान का कहना था कि यहां हालात सामान्य नहीं हैं लेकिन वह बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन


मस्तान ने बताया कि जैसे ही हालात सामान्य हो जाएंगे वह भारत आ जाएगा। मस्तान के फोन से उसके परिजनों व गांववासियों ने राहत की सांस ली है।

विदित रहे कि कैथल से भूना प्लाट गांव, कलायत के मटौर, राजौंद के सेरहधा गांव के युवक इराक में हैं। जो परिजनों के संपर्क में हैं तथा सभी खुद को सुरक्षित बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed