{"_id":"6afde5a529dbe58bfe015fbc","slug":"goshalas-received-rs-6973-lakh-grant-check-distributed-by-mahipal-dhanda-kaithal-news-c-245-1-kht1013-158091-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोशालाओं को मिला 69 लाख 73 हजार रुपये का अनुदान, महिपाल ढांडा ने बांटे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोशालाओं को मिला 69 लाख 73 हजार रुपये का अनुदान, महिपाल ढांडा ने बांटे चेक
विज्ञापन
गौशालाओं के प्रतिनिधियों को अनुदान राशि के चेक वितरित करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। विज्ञप्
सीवन। प्रदेश में गोशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और गोवंश के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को सीवन गोशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुहला हलके की चार गोशालाओं को कुल 69 लाख 73 हजार रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से गोसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अनुदान के तहत गोशाला सेवा समिति सीवन को 16 लाख रुपये, श्री अमरनाथ गौशाला पाबसर को 12 लाख रुपये, नंदी गौशाला चीका को 10 लाख रुपये और कृष्ण गोपाल गो सेवा सदन चीका को 31 लाख 73 हजार रुपये का चेक दिया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गोमाता के संरक्षण के प्रति विशेष रुचि रखते हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम नेतृत्व में सरकार गोशालाओं की जरूरतों को समझते हुए उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। गोवंश की सेवा और संरक्षण समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिपाल ढांडा के सीवन गोशाला पहुंचने पर सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी, उपप्रधान पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत आनंद, पाली सैनी, राम रतन सैनी, कृष्ण वधवा, चंद्रभान सैनी और गौ सेवा आयोग के सदस्य सतीश मुंजाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री ने गोशालाओं के प्रतिनिधियों को चेक सौंपे। गौशाला सेवा समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, भाजपा नेत्री कृष्णा कश्यप, गौ सेवा आयोग के सदस्य सतीश मुंजाल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन विक्रम मुंजाल, ऋषिकेश शर्मा और चीका गौशाला के प्रधान दर्शन लाल मौजूद रहे।