Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Goods worth lakhs destroyed in house fire

Kaithal News: मकान में आग से लाखों का सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs destroyed in house fire
मकान में आगजनी से जला हुआ सामान। संवाद - फोटो : Villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेक्टर-19 में शनिवार दोपहर एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की शुरुआत स्टोर रूम से हुई और देखते ही देखते कमरे तक फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि पड़ोसियों की सूझबूझ से मकान में रह रहे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। मकान से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रह रहे परिवार के बच्चे भी अंदर मौजूद थे। ऐसे में पड़ोसियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को दूसरी बालकनी और छतों के रास्ते सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद पड़ोसियों ने दमकल विभाग को सूचना दी और दमकल की गाड़ी मौके पर बुलवाई। स्टोर रूम में खाली सिलेंडर भी रखा हुआ था। अगर उसमें गैस भरी होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

मकान मालिक सौरभ ने बताया कि आग की चपेट में आने से एसी, पंखे, सिलाई मशीन, कपड़े और जरूरी कागजात सहित काफी सामान जल गया। परिवार के अनुसार आग से करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने भी बताया कि पड़ोसियों की तत्परता और सूझबूझ से बच्चों को सुरक्षित निकालने और बड़ा हादसा टालने में मदद मिली।
विज्ञापन


दमकल केंद्र इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मकान की दूसरी मंजिल पर बने स्टोर में गत्ता, खाली सिलेंडर और अन्य सामान रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्टोर में सिलेंडर खाली होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सिलेंडर भरा होता तो नुकसान अधिक हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed