{"_id":"63a9fa6bfad3f972a64aeb5b","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-due-to-fire-in-mattress-warehouse-kaithal-news-knl1317997123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गद्दा गोदाम में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गद्दा गोदाम में आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन
कैथल। छात्रावास रोड पर सोमवार की सुबह गद्दों के एक गोदाम में आग लग गई। इस कारण गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने तक तीन मंजिला इमारत में बने गद्दों का गोदाम में रखा लाखों का सामान जल चुका था। आग से इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
गोदाम के मालिक नवीन गोयल ने बताया कि उनके पास सुबह साढ़े तीन बजे पड़ोसी का फोन आया कि उनके गोदाम में आग लग गई है। सूचना पाने के बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही डायल 112 व दमकल केंद्र को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह के समय करीब साढ़े चार बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत ही दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। गोदाम बेहद तंग गली में होने के कारण तुरंत आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
करीब साढ़े तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि गोदाम तीन मंजिल इमारत में बना हुआ था। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची आग तीनों मंजिलों तक फैल चुकी थी। तीनों मंजिलों में रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाडिय़ां तीन घंटे से अधिक समय तक लगी रही। अभी तक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।