{"_id":"6838b6a325524302ea09f065","slug":"goods-stolen-from-a-shop-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-658339-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में दुकान से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में दुकान से सामान चोरी
Fri, 30 May 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार की रात मटौर रोड पर गोयल करियाणा स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते प्रवेश किया और दुकान में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी का डीवीआर तोड़ा। इसके बाद गल्ले में रखे करीब 50 से 60 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
दुकानदार सुरेश कुमार गोयल ने बताया कि चोर सिक्कों के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं भी ले गए। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने पूरे भवन की हर मंजिल को बारीकी से खंगाला। यह भी संदेह है कि चोरों ने पहले से रेकी कर रखी थी। सौभाग्य से पुराने आवास में रखा सामान बच गया।
सुबह जब दुकानदार प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। तुरंत उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी रात रेलवे रोड पर ए टू जेड नामक दुकान में भी चोरी की कोशिश की गई, लेकिन शटर न तोड़ पाने के कारण चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कलायत में चोरी की दर्जनों वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी चोर गिरोह को पकड़ नहीं सकी है। इससे पहले 15 और 16 अप्रैल की रात पुराने डीएसपी कार्यालय भवन के पास चार दुकानों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद गत दो मई को मटौर रोड पर भी एक बड़ी चोरी हुई थी।
इन बढ़ती घटनाओं पर एसपी आस्था मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष टीमें गठित कर कार्यवाही के आदेश दिए थे। हालांकि, पुलिस अब तक पुरानी चोरियों की गुत्थी नहीं सुलझा पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।
थाना प्रबंधक रामनिवास शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। उन्होंने दावा किया कि चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।