फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Good news: 20 doctors found

Kaithal News: खुशखबरी ः मिले 20 चिकित्सक

Sun, 30 Mar 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Good news: 20 doctors found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में नवरात्र की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य विभाग से अच्छी खबर मिली। इसके अनुसार, जिले को 20 नए चिकित्सक मिले हैं। इनमें से चार ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों और शेष 16 चिकित्सक जिला नागरिक अस्पताल के लिए मिलेंगेे। इससे यहां आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

इन नए चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद जिला नागरिक अस्पताल में अब चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। बावजूद इसके यहां पर चिकित्सकों की कमी अभी भी बनी है। गौरतलब है कि अस्पताल में स्वीकृत पदों की संख्या 56 हैं। नए डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की तरफ से जारी किए पत्र के माध्यम से दी गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, कई ओपीडी में चिकित्सकों के नियमित रुप से सीट पर नहीं बैठने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इन चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद कुछ समस्या तो जरूर कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि जिले में 20 नए चिकित्सकों में 14 जिला नागरिक अस्पताल, एक-एक गुहला और दो कलायत के सरकारी अस्पताल के लिए मिले है। जल्द ही यह चिकित्सक अपनी नियुक्त लेंगे।
जिला नागरिक अस्पताल के लिए चिकित्सक
01. सुमन गर्ग 02. सिद्धांत 03. अकांशा 04. हिमांशु

05. किरण कुमारी 06. सुंदर लाल 07. अर्जुन चोपड़ा 08. हुकम सिंह

09. आरती 10. लक्की यादव 11. यशवीर सिंह 12. विजय यादव

13. सुमित गर्ग 14. साहिल कुमार दो अन्य डॉक्टर
अन्य अस्पतालों के लिए
15. भावना रानी नागरिक अस्पताल, कलायत।

16. हिमांशु वर्मा नागरिक अस्पताल, कलायत।

17. पूजा रानी नागरिक अस्पताल, गुहला।

18. अनूप रंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed