{"_id":"6148e1b98ebc3e35f95d4a5b","slug":"gold-medal-winning-player-aarti-honored-kaithal-news-knl83876986","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आरती को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आरती को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हैंडबॉल खेलों में कैथल की बेटी ने जिले का नाम चमकाया है। इन खेलों में गांव खानपुर की 17 वर्षीय आरती ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस बेटी का मून लाइट पब्लिक स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के एमडी एवं प्रमुख समाजसेवी पालाराम सैनी ने आरती सैनी को फूल मालाएं पहनाकर एवं 5100 रुपये नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया।
पाला राम सैनी ने बताया कि लखनऊ में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 8 से 12 सितंबर तक नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप हुई थी। इसमें आरती सैनी ने कैथल जिले का प्रतिनिधित्व किया और 13 सालों बाद गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने आरती सैनी को बधाई देते हुए कहा कि अगर कैथल जिले के खिलाड़ी ऐसे ही गोल्ड मेडल जीतते रहेंगे तो निश्चित तौर पर कैथल जिला खेलों में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
खिलाड़ी आरती सैनी ने पाला राम सैनी द्वारा दिए गए सम्मान पर उनका धन्यवाद किया। आरती ने बताया कि नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में देशभर की 24 टीमों ने भाग लिया था। 13 सालों बाद हरियाणा की टीम प्रथम स्थान पर आते हुए गोल्ड विजेता बनी हैं। आरती ने बताया कि चैंपियनशिप में उनका मुकाबला हिमाचल की टीम के साथ था, जिसमें हरियाणा की टीम ने 36 प्वाइंट और हिमाचल की टीम ने 26 प्वाइंट हासिल किए। प्रदेश भर से 18 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। आरती ने बताया कि इससे पहले भी वह 2019 में नेशनल खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। आरती सैनी के पिता नरेश पाल ने कहा कि पाला राम सैनी समय-समय पर खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाते हैं। इस अवसर पर लीलू सैनी, रिंकू सैनी, विद्यालय प्राचार्या पूजा सैनी, दिव्या, कोमल, दलजीत, दीक्षा, अंजू मौजूद रही।