{"_id":"6705bafbf964ce4dd2052744","slug":"golan-was-limited-to-minimum-90-votes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-494935-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सबसे कम 90 वोट पर सिमट गए गोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सबसे कम 90 वोट पर सिमट गए गोलन
Wed, 09 Oct 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र पांचाल
कैथल। विधानसभा चुनाव में 53 प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्हें 1808 वोट से ज्यादा मतदाताओं ने नहीं चुना। मतदाताओं ने नोटा का बटन दबा। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम 90 वोट पर निवर्तमान विधायक रणधीर सिंह गोलन सिमट गए।
गौरतलब है कि चारों जगहों पर 19 प्रत्याशी तो ऐसे रहे जो वोट लेने में नोटा के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए। यहां तक कि पूंडरी के पूर्व विधायक और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन भी नोटा के आंकड़े को पार नहीं कर सके। सबसे कम वोट लेने वाले प्रत्याशी भी वही रहे।
पूंडरी हलके में नोटा को कुल 229 वोट मिले, जबकि विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे पांच प्रत्याशी नोटा के बराबर वोट नहीं ले पाए। पूर्व विधायक रणधीर सिंह गोलन को सबसे कम वोट मिले, जो मात्र 90 वोट पर ही निपट गए।
विज्ञापन
गुहला हलका में नोटा को 702 वोट मिले, जबकि चुनाव में उतरे दो प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। क्षेत्र में सबसे कम वोट मनोज कुमार को मिले, जिनकी संख्या 228 रही।
कैथल विसे नोटा के खाते में 512 वोट पड़े। इसके विपरीत सात उम्मीदवार ऐसे रहे, जो नोटा के आंकड़े को पार नहीं कर पाए।
कैथल में सबसे कम वोट प्रत्याशी चांद कल्याण को मिले, जिनकी संख्या मात्र 135 रही। इसी प्रकार कलायत में नोटा के खाते में 365 वोट पड़े। पांच प्रत्याशी नोटा के आंकड़े को पार नहीं कर सके। सबसे कम वोट राजेंद्र कुमार को मिले। उन्हें करीब 188 वोट ही मिल पाए। संवाद