फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Giving ownership rights to the tenant is a great work: Harpal Singh

पट्टेदार को जमीन का मालिकाना हक देना महान कार्य : हरपाल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Giving ownership rights to the tenant is a great work: Harpal Singh
गुहला-चीका। पट्टेदारों को जमीनों का मालिकाना हक देने के लिए विधानसभा में बिल लाकर इसे कानूनी रूप देने पर आबादकार पट्टेदार किसान कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है। समिति चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, प्रवक्ता लखविंद्र सिंह ग्रेवाल, साहिब सिंह संधू, अमरीक सिंह कुुरुक्षेत्र, होशियार सिंह कैथल, भोला सिंह, इंद्रजीत सिंह चनालहेड़ी और अवतार कंबोज ने प्रेसवार्ता में कहा कि संयुक्त पंजाब में उस समय की सरकार ने देश में अन्न की कमी को दूर करने के लिए गुहला व पिहोवा में जंगल को आबाद करने के लिए 20 सालों के लिए जमीन पट्टे पर दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस जमीन पर पट्टेदार किसानों ने अपने खर्चे पर ट्यूबवेल, बिजली कनेक्शन सहित अपने रैण बसेरे भी बनाए। 1966 में हरियाणा के अस्तित्व में आने के बाद यहां के राजनीतिक हालात बदलने से पट्टेदारों पर दुखों का पहाड़ टूटना शुरु हो गया। प्रदेश में आई विभिन्न सरकारों ने पट्टेदारों के साथ ज्यादती करनी शुरु कर दी। मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा में बिल लाकर इसे कानूनी रूप देकर पट्टेदारों को सदा के लिए जमीन का मालिक बना दिया है। इस नेक कार्य के लिए आबादकार किसान कल्याण समिति और समस्त पट्टेदारों ने हरपाल सिंह और मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed